आज पं0 दीनदयाल उपाध्याय सभागार विकास भवन में जिला पोषण समिति की बैठक जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अनुपस्थित पाये गये 17 अधिकारियों के एक दिन वेतन काटने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। आज जिन अधिकारियों का वेतन काटा गया है उनमें मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी-द्वितीय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बेल्हा, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी, जिला खाद एवं विपणन अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, जिला बचत अधिकारी, जिला क्रीड़ाधिकारी, परियोजना प्रबन्धक भूमि सुधार, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, भूमि संरक्षण अधिकारी (आई0डब्लू0एम0पी0), जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, आचार्य ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अधिकारी, श्रम प्रर्वतन अधिकारी के नाम सम्मिलित है। बैठक में कुपोषण मुक्त बेसलाइन सर्वे में सही रिपोर्ट न प्रस्तुत करने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी है।
जिलाधिकारी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बेसलाइन सर्वे की रिपोर्ट जब तक नही प्र्रस्तुत की जाती है तब तक बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का वेतन रोका जाये। बैठक में जिलाधिकारी ने 100 गोद लिये गांव के अधिकारियों को निर्देशित किये है कि अपने-अपने गोद लिये ग्रामों में समिति के माध्यम से 30 किशोरी बालिकायें/महिलाओ को चिन्हित करके सिनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराये जिससे ग्रामीणों की महिलाओ/किशोरी बालिकाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो। सिनेटरी नैपकिन का वितरण आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, आशा एवं ए0एन0एम0 द्वारा प्रथम महीनें में निःशुल्क, दूसरे महीने में 5 रू0 और तीसरे महीने पर 10 रू0 में इसका वितरण किया जायेगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिकाओ, आशा एवं ए0एन0एम0 को इस कार्य के लिये प्रति पैकेट पर 2 रू0 दिये जायेगे। इनका वितरण सर्वप्रथम जो अधिकारी ग्रामो को गोद लिये है वहां पर वितरित किया जायेगा।
आज की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव, जिला विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, गोद लिये गांव के अधिकारी एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।
शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017
अनुपस्थित पाये गये 17 अधिकारियों के वेतन काट दो : जिलाधिकारी
Tags
# आपन प्रतापगढ़
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
आपन प्रतापगढ़
Labels:
आपन प्रतापगढ़
