दबंगों की दादागिरी, घर में घुसकर लाठी-डंडो से कुनबे को पीटा - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 30 दिसंबर 2017

दबंगों की दादागिरी, घर में घुसकर लाठी-डंडो से कुनबे को पीटा


पट्टी, प्रतापगढ़ | जनपद के पट्टी कोतवाली की घटना है, जहाँ कुछ दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे से एक ही कुनबे के तीन लोगों को जमकर पीटा, जिसमें तीनो घायल हो चले है। पीडितो ने जब शोर मचाया तो दंबग घर में लगे हैंडपंप और अन्य गृहस्थी के सामान तोड़ने व बिखराने लगे और घर के द्वार पर पैरा (पुआल) में आग के हवाले कर दिया। इसके बाद दबंग मौके से फरार हो गए। 


कोतवाली क्षेत्र पट्टी के बेसार गांव के रहने वाले 45 वर्षीय राजबहादुर का उसके पड़ोसी से विवाद है। आरोपों के मुताबित है कि रंजिश के वजह से शुक्रवार रात लगभग 8 बजे दरवाजे पर कुछ लोग आ धमके और राज बहादुर को बुलाकर मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे उसका 22 वर्षीय पुत्र मिथलेश व चचेरे भाई सुभाष की 35 वर्षीय धर्मपत्नी संजू पहुंची तो बदमाश उन्हें भी पीटकर जख्मी कर दिया। इस दौरान शोर मचाने पर आरोपति दरवाजे के बाहर लगा हैण्डपम्प, खटिया आदि तोड़ दिया। इसके दरवाजे के बाहर रखे पुआल में आग लगाकर भाग निकले। गाँव वालो की सूचना पर मौके पर आयी पुलिस ने घायलों को सीएचसी पट्टी उपचार के लिए पहुंचाया।
पृथ्वीगंज बाजार चौकी इनचार्ज धनंजय सिंह ने कहा कि मारपीट व तोड़फोड़ की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंचे थे। शिकायत मिलने पर आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।