चेतावनी देकर डीएम ने काटे 22 सेक्टर मजिस्ट्रेटो का वेतन - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 31 दिसंबर 2017

चेतावनी देकर डीएम ने काटे 22 सेक्टर मजिस्ट्रेटो का वेतन


प्रतापगढ़| निर्वाचन नामाविलयों के पुनरीक्षण की मीटिंग से बगैर सूचना दिए अनुपस्थित रहने पर प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शम्भू कुमार ने कुल 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट का एक दिन की सैलरी काटने का निर्देश दिया है। एक दिन का वेतन काटते हुए डीएम ने चेतावनी भी दी कि पुनरीक्षण में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को अफीम कोठी में हुई मीटिंग में जिलाधिकारी ने कहा कि 31 दिसम्बर से निर्वाचन नामावलियों का पुनरीक्षण कार्य चालू हो रहा है। इस हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने इलाके के बी०एल०ओ० से जानकारी प्राप्त कर लें कि किसकी ड्यूटी किस क्षेत्र में लगी है। और इस दौरान कहा कि समस्त बी०एल०ओ०अपने बूथों पर उपस्थित रहकर 1 जनवरी 2018 को अठारह साल की उम्र पूरे कर हो चुके युवाओं का पंजीकरण करेंगे। जिन वोटर्स का नाम वोटर्स लिस्ट में एक से ज्यादा बार आया हो उनका तथा जिन मतदाताओ  का स्वर्गवास हो गया हो, उनका का नाम मतदाता सूची रद्द करेंगे।

सम्बंधित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा SDM बूथों का इंस्पेक्शन कर वास्तविकता का जायजा लेते रहेंगे। चेतावनी दिया कि अगर कोई बी०एल०ओ० नामावलियों के पुनरीक्षण में लापरवाही बरतता पाया गया तो सम्बंधित के विरुद्ध प्रशासन की तरफ से कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुनरीक्षण के लिए तारीख 31 दिसम्बर 2017, और 21 व 28 जनवरी 2018 निर्धारित की गयी है। मीटिंग में SDM सोमदत्त मौर्य, सदर SDM पंकज वर्मा, SDM पट्टी जेपी मिश्र, कुंडा आर०पी० वर्मा आदि उपस्थित रहे।