दूकान में चोरी, चोरों ने लुटे लाखो रुपये और सामान - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 31 दिसंबर 2017

दूकान में चोरी, चोरों ने लुटे लाखो रुपये और सामान

file:representational 
जोलहापुर , प्रतापगढ़| रात के अँधेरे का फायदा उठाते हुए शटर का ताला तोड़कर जनपद में चोरो ने तीन दुकान से लाखों रुपये का सामान उड़ा ले गए। दुकानदार को सुबह चोरी की घटना की जानकारी हुई।

जिले के नगर कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले गाँव जोलहापुर रहिवासी कमलेश यादव का पृथ्वीगंज बाजार में मोबाइल फोन,  जनरल स्टोर व किराना स्टोर चलाता है। हालाकि तीनों दुकान का शटर बाहर से अलग अलग है, लेकिन भीतर से लोगो का तीनों दुकान में आना-जाना हैं। दूकानदार का घर लगभग सौ मीटर दूर घर बनवाकर सह परिवार रहता है। सबेरे दुकान के बगल रहने वालों ने कमलेश की शॉप के शटर का ताला टूटा देखा तो उसे कॉल कर  बताया। कमलेश फ़ौरन दुकान पर आया और पाया कि चोरों ने एक दुकान के शटर का  लॉक तोड़कर तीनों दुकान खंगाल डाली थी। चोर लगभग 2 लाख रुपये के मोबाइल फोन, किराने की दुकान से ५ हजार रुपये कैश, लगभग 20 हजार रुपये का सामान व जनरल स्टोर से भी हजारों रूपये का सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी देने पर काफी समय बाद पुलिस चौकी के एक सिपाही ने दुकान पर पहुंचकर मामले की छानबीन और पड़ताल की। बाजार में राजमार्ग किनारे चोरी की बड़ी वारदात से व्यापारी वर्ग के साथ ही बाजर्वसियो में नाराजगी व्याप्त है।