![]() |
प्रतापगढ़| चार दिन पूर्व छेड़खानी के मामले में हुई मारपीट का बदला लेने के लिए मोटरसाइकिल सवार युवकों ने रविवार को क्रिकेट मैच के दौरान हमला बोल दिया। क्रिकेट खेल रहे दो लडको पर फायरिंग कर दी। हमलावर यहीं रुके नही, वें गाँव में घुसकर तोड़फोड़ की। मौके पर कई थानों की दल-बल पहुंची मगर हमलावर पकड में नहीं आए। तनाव को मद्देनजर रखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गाँव बिबिया करनपुर के रहने वाले 19 वर्षीय अभिषेक. पुत्र प्यारे लाल की चार दिन पूर्व छेड़छाड़ के प्रकरण में अहियापुर गांव के कुछ युवको से हाथापाई हो गई। रविवार के दिन अभिषेक अपने दोस्तों के साथ गांव के स्कूल ग्राउंड में क्रिकेट मैच खेल रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे 5 मोटरसाइकिल से दर्जनभर लड़के पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां फायर करने लगे।
मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ और अफरातफरी मच गई। इसी दौरान एक गोली अभिषेक के कांधे में जा लगी और एक गोली उसके गाँव के ही दोस्त 22 वर्षीय अंकुर, पुत्र छोटे लाल के पैरो में जा लगी। इसके बाद हमलावर गांव के भीतर प्रवेस किये और 1 मोटरसाइकिल, 1 कार और 2 शौचालयों में तोड़फोड़ करने लगे। जिसके बाद ग्रामीण एकजुट हुए तो हमलावर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर सीओ पट्टी रवि सिंह, कंधई, पट्टी, आसपुर देवसरा और पीआरबी लेकर घटनास्थल पहुंचे। पुलिस दल ने हमलावरों के घर पर दबिश दी मगर सभी आरोपी अपने घर से फरार मिले। प्रकरण दो पक्षों के बीच होने के कारण से क्षेत्र में टेंशन का माहौल रहां। एहतियात बरतने के लिए गांव व उसके बाहर बल तैनात कर दिया गया।
वहीँ, गोली लगने से घायल अभिषेक और अंकुर को गाँव के स्थानीय अस्पताल से जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि मौके पर पस्थित पट्टी एसओ राजेश कुमार ने फायरिंग होने की बात से साफ़ इनकार कर दिया है और कहा कि गोली से घायल होने वाला कोई भी मामला अब तक पुलिस की जानकारी में नहीं आया है। चार रोज पूर्व हुई छेड़खानी के मामले में मारपीट हुयी थो। आरोपितों हमलावरों को अरेस्ट करने के लिए उनके घरो में दबिश दी जा रही है।
