मोदी राज में किसान, युवा और व्यापारी परेशान: आप सांसद संजय सिंह - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 29 जनवरी 2018

मोदी राज में किसान, युवा और व्यापारी परेशान: आप सांसद संजय सिंह


प्रतापगढ़| आम आदमी पार्टी (आप) के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के बीस की विधायको की सदस्यता ख़ारिज करना मोदी सरकार की पोलिटिकल षड़यंत्र है। मोदी गवर्नमेंट लगातार आप पार्टी को बदमान करने का साजिस रच रही है। लेकिन अब जनता भी उनके इरादों को भलीभांति जान और समझ गयी है।

आप नेता व सांसद संजय सिंह रविवार को प्रतापगढ़ के सदर मोड़ स्थित आम आदमी पार्टी के दफ्तर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सिंह ने कहा कि किसान, यूथ और व्यापारी राष्ट्र की बुनियाद हैं। लेकिन मोदी राज में ये तीनों ही बर्बादी की राह पर हैं। यूथ को एम्प्लॉयमेंट नही मिल रहा है। व्यापारी और किसान वर्ग भी त्रस्त हैं। 

कर्यतार्ताओ को संबोधित करते आप सांसद संजय सिंह प्रतापगढ़ में 
इस दौरान सांसद ने यह भी कहा कि कि कार्यकर्ता ही हर संगठन की रीढ़ होते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्व प्रथम है। उन्होंने संगठन व पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया।