अपने प्रतापगढ़ शहर में कचहरी से भंगवा चुंगी तक सोमवार वाले दिन के ठीक दोपहरी में घण्टों तक जाम का लगा रह जाना यह बताता है कि प्रतापगढ़ किस दिशा की तरफ बढ़ रहा है। इस तरह के जाम में फंसे वाहन केवल रेंगते रहे जिससे आम जन मानस को बहुत ही कष्ट हुआ और हज़ारों का डीजल पेट्रोल जो जला वह अलग आर्थिक नुकसान हुआ।
![]() |
सोमवार को दोपहर करीब एक बजे बलीपुर के पास अवैध रूप से पार्क किये गए वाहनों जो सड़क किनारे खडे़ थे और दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जे किये जाने के कारण सड़क पर वाहन फंस गए जिससे आवागमन ठप हो गया। काफ़ी देर तक यातायात बहाल कराने के लिए कोई पुलिसकर्मी नहीं आया तो होना क्या था बस वाहनों की कतार बढ़ती गई। थोड़ी ही देर में कचहरी से भंगवा चुंगी तक वाहनों की लाट लग गई पूरी सड़क ठप्प और तो और राजापाल चौराहा, पुलिस लाइन गेट, एसपी ऑफिस गेट तक जाम लग गया। इस भयंकर जाम में फंसे बुद्धिमान दो पहिया व ई-रिक्शा चालक जब गलियों से खुद का वाहन निकाल ले गए तब थोड़ी जगह बनी और करीब आधे घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।

