![]() |
पट्टी क्षेत्र पूरे बसन गाँव के रहने वाले 38 वर्षीय अशोक गौतम पट्टी बिजली उपकेन्द्र पर बतौर संविदा लाइनमैन कार्यरत था। परिवार वालो के अनुसार रविवार को सबेरे लगभग दस बजे वह बिजली उपकेन्द्र पर गया था। वहाँ दोपहर में उसकी स्थिति बिगड़ गयी तो उसे तुरंत CHC उपचार के लिए ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफेर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाने के बाद वहां के चिकित्सकों ने इलाहाबाद ले जाने की सिफारिश की। मगर घर वाले उसे शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। एसडीओ एसबी प्रसाद ने बताया है कि लाइटमैन अशोक की मृत्यू हार्ट अटैक के कारण हुई है।
