प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर सपाइयों ने दिया तहसीलों में धरना, योगी सरकार को बताया किसान विरोधी - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 27 जनवरी 2018

प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर सपाइयों ने दिया तहसीलों में धरना, योगी सरकार को बताया किसान विरोधी

प्रतापगढ़ : प्रदेश में किसानों की समस्याओं व बढ़ते अपराध को लेकर शनिवार को जिले की तहसील में सपाइयों ने धरना देकर अधिकारियों को ज्ञापन व आलू की बोरी सौंपी । सदर तहसील परिसर में पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा, सपा नेता संजय पाण्डेय, गौरा प्रमुख पूर्णांशु ओझा, पूर्व विधायक श्याद अली, अच्छन मामा, सपा जिला महासचिव इरशाद सिद्दीकी समेत सैकड़ों नेताओं ने धरना प्रदर्शन के बाद एसडीएम सदर को ज्ञापन व आलू की बोरी सौंपी ।
कुंडा में सपाइयों द्वारा हो रहा अनशन
पूर्व विधायक व मंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं संग किया अनशन 
कुण्डा कचहरी में किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सपा जिलाउपाध्यक्ष छविनाथ यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया व एसडीएम कुण्डा आरपी वर्मा को ज्ञापन व आलू की बोरी सौंपी । इस दौरान सपा नेता राम अवध यादव काका, राकेश श्रीवास्तव सुंदर लाल शास्त्री, पन्ना लाल यादव, सगीर भाई, उमानाथ पाल, पंकज यादव, प्यारे लाल यादव , प्रमोद यादव व पुरुषोत्तम यादव समेत सैकड़ों सपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।