मवेशी भी नहीं बच रहे चोरों से, खूंटों से जानवर हो रहे चोरी - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 6 दिसंबर 2017

मवेशी भी नहीं बच रहे चोरों से, खूंटों से जानवर हो रहे चोरी



प्रतापगढ़ मे चोरी लूट की घटना तो आम है पर अब तो जानवर भी नहीं बच नहीं रहे है। मानिकपुर इलाके के शाहाबाद मोहल्ले में मंगलवार आधी रात बब्बू सरोज के पशुशाला में चोर घुस गए। तीन भैंस खोल ले गये। बब्बू के पड़ोसी जियालाल के पशुशाला से तीन बकरी भी खोल ले गये। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों में आक्रोश फैल गया। पीड़ितों ने मानिकपुर पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।