माल सप्लाई कर लौट रही गाडी को बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग झोंक की लाखो रूपये की लूट, देर से आयी पुलिस पर फूटा लोगो का गुस्सा - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 7 दिसंबर 2017

माल सप्लाई कर लौट रही गाडी को बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग झोंक की लाखो रूपये की लूट, देर से आयी पुलिस पर फूटा लोगो का गुस्सा


प्रतापगढ़| सामान की सप्लाई करके लौट रहे चमन ट्रेडर्स नमक कंपनी की वाहन पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने फायरिंग कर लाखो रूपये की लूट को अंजाम दिया। 

मामला जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा का है, जहाँ जेठवारा मार्ग गेल इंडिया, सासूपुर महियामऊ के समीप जेठवारा की ओर से आये मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पीछे से आकार माल की सप्लाई कर लौट रही टाटा मैजिक गाड़ी को ओवर टेक कर रोका लिया और वाहन चालक तनवीर अहमद और महताब निवासी डेरवा, सबलगढ़ के ऊपर तमंचा सटा दिया। जिसके बाद बदमाशों ने ड्राइवर तनवीर अहमद से रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश करने लगे, जब बैग ड्राईवर ने बैग देने से मना कर दिया तो बदमाशो ने तनवीर के माथे पर गोली मार के रुपयों से भरा का बैग लेकर भाग फरार ह गए। 

देरी से आयी पुलिस, लोगो का फूटा आक्रोश 
मौके पर पहुंचे परिजनों ने तनवीर को इलाज के लिए प्रतापगढ़ ले गए और घटना की जानकारी  पुलिस चौकी डेरवा को दी।  घटनास्थल से थाना जेठवारा महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, लेकिन पुलिस घटना के पौना घण्टे के बाद मौके पर पहुची, जिसके कारण लोगो में आक्रोश था। घटना में क्षतिग्रस्त हुई वाहन व्यापारी चमन ट्रेडर्स, डेरवा की गाड़ी है जिसके पास कई बिस्किट एवं नमकीन आदि की एजेंसी है। इस गाड़ी का इस्तेमाल कर खाद्य सामग्री बाजारों में सप्लाई होता हैं। घटना के दौरान गाड़ी में दो सेलमैन और थे, जिसमें मो० अनीस पुत्र मो० असलम निवासी सरायखानदेव महेशगंज और सुनील कुमार तिवारी पुत्र विद्याधर तिवारी निवासी रामनगर मौजूद थे। महताब ने बताया कि एक सफ़ेद कलर की अपाची और एक लाल कलर की पल्सर से बदमाश आये थे और दोनों पर दो- लोग मुंह ढक कर बैठे थे। उसने कहा कि जब वह जेठवारा थाने के सामने  सिंह जनरल स्टोर पर माल उतारकर वहां से निकला तो वही से बदमाशो ने पीछा कर लिया था। गोली मरकर कैश से भरा बैग छीनने के बाद वापस जेठवारा की ओर भाग गए। बताया ज्ञ है कि बैग में करीब लाखो रुपये कैश थे।