एक साथ दो अजगर निकलने से ग्रामीणों मे हड़कम्प - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 7 दिसंबर 2017

एक साथ दो अजगर निकलने से ग्रामीणों मे हड़कम्प



प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा इलाके के बिरौती निवासी अविनाश शुक्ला बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर के पास खेत की सिंचाई कर रहे थे। वहां दो अजगर दिखाई दिए। इससे वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अजगरों को भगाने के लिए ग्रामीणों ने लाख प्रयास किए, लेकिन अजगर वहां से टस से मस तक नहीं हुए। इससे ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वनरक्षक राजाराम पांडेय ने दोनों अजगरों को बोरे में कैद कर लिया और उन्हें जंगल में छोड़ दिया।