प्रतापगढ़ वालों के लिए ख़ुश ख़बरी, अब नहीं बन्द होगी बीएल पैसेंजर ट्रेन - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 7 दिसंबर 2017

प्रतापगढ़ वालों के लिए ख़ुश ख़बरी, अब नहीं बन्द होगी बीएल पैसेंजर ट्रेन


प्रतापगढ़: लोगों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे विभाग ने प्रतापगढ़ होकर गुजरने वाली बीएल पैसेंजर को दुबारा शुरू कर दिया है। इसका सञ्चालन रद्द होने की घोषणा मंगलवार को हुई थी, लेकिन लोगों की समस्याओं और विरोध को देखते हुए बुद्धवार को दुबारा इसे शुरू करने की घोषणा कर दी गयी।

प्रतापगढ़ के रास्ते वाराणसी से लखनऊ के बीच चलने वाली बीएल पैसेंजर ट्रेन से ज्यादातर छात्र-छात्राएं व दैनिक यात्री सफर करते हैं। मंगलवार को तीन जोड़ी ट्रेनों की रद्दीकरण की घोषणा के साथ ही बीएल पैसेंजर को भी रद्द किया गया था ये ट्रेन वाराणसी से चलकर प्रतिदिन सुबह 9:10 बजे प्रतापगढ़ पहुँचती है इसके शाम को लखनऊ से चलकर 4:25 पर प्रतापगढ़ आने समय है ये ट्रेन अब दुबारा शुरू होने से यात्रियों को सुकून मिला है स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने बताया कि “बीएल पैसेंजर ट्रेन को पहले रद्द किया गया था, लेकिन विभाग ने अब इसका संचालन बहाल कर दिया है। ऐसे में यह ट्रेन अब यथावत चलेगी।