![]() |
जलालपुर किठौली गाँव के निवासी राम आसरे पाल जो अपनी निजी बोलेरो से दीवानगंज बाजार गए हुए थे। कार्य।खत्म कर वापस लौट रहे थे। बोलेरो चालक लल्ला यादव चला रहा था। जब बोलेरो कन्हई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाली सरखेलपुर नहर की पुलिया के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक को बचाने की कोशिश में चालक लल्ला यादव का नियंत्रण बोलेरो पर न रहा। इस तरह से झटके से पलटते हुए अनियंत्रित बोलेरो नहर में जा गिरी। इस दुर्घटना में उसमें सवार लल्ला यादव एवं राम आसरे पाल, दोनों ही घायल हो गए। आस पास के गांव के लोगों ने व राहगीरों ने मिलकर दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो में फंसे दोनों घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। बोलेरो चालक लल्ला यादव के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोट लगी है। जबकि राम आसरे को भी गंभीर चोट है। दोनों की ही हालत गंभीर बनी हुई है।
