बस और ट्रक की आपस में टक्कर, एक यात्री की मौत, चार घायल - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 26 दिसंबर 2017

बस और ट्रक की आपस में टक्कर, एक यात्री की मौत, चार घायल



प्रतापगढ़| रविवार को मिर्जापुर जाने वाली रोडवेज बस घने कोहरे के कारण लालगंज थाना क्षेत्र में लकड़ी लादकर जा रही ट्रक से टक्कर गई। दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि बस पर सवार 4 यात्री जख्मी हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक के लाश को कब्जे में ले कर चारो घायल यात्रियों को उपचार के लिए CHC मेंर एडमिट कराया है। बस व ट्रक ड्राइवर की तरफ से पुलिस में तहरीर लालगंज कोतवाली में लिखाई गई है। मामले में पुलिस द्वारा जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।




ज़िले के लालगंज डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस धारूपुर, कुन्डा, इलाहाबाद होते हुए मिर्जापुर प्रस्थान करती है। सोमवार को सबेरे 7 बजे बस सवारी बिठा कर लालगंज डिपो से धारूपुर के लिए रवाना हुई। काफी कोहरा होने के वजह से धारूपुर से कुछ दूरी पहले ही गांव असरही के पास सामने से आ रही लकड़ी लदी ट्रक से बस की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 32 वर्षीय ट्रक ड्राइवर मो० बशीर कुरैशी, पुत्र छेदी कुरैशी, निवासी ग्राम मोठीन, लालगंज थाना, की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना में ट्रक पर सवार 28 वर्षीय मो० रसीद सहित बस पर बैठी शशी पांडेय (40), उनका बेटा मनीष पांडेय (17) निवासी सांगीपुर और 50 वर्षीय उर्मिला देवी, निवासी भेभौरा जख्मी हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में सभी घायल यात्रियों को उपचार हेतु लालंगज सीएचसी में भर्ती कराया। मृतक ट्रक चालक के लाश को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। क्रेन द्वारा दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटाया गया, जिसके पश्चात ही आवागमन सुचारू रूप पहले जैसे जो गया। मामले में बस और ट्रक ड्राइवर की ओर से लालगंज थाना में शिकायत दी है। कोतवाल ने जांच के बाद केस रजिस्टर करने का भरोसा दिया है।