![]() |
प्रतापगढ़| जिला सेवायोजन अधिकारी विजय बहादुर सिंह सेंगर की विज्ञप्ति के अनुसार जिला सेवायोजन कार्यालय प्रतापगढ़ में 8 दिसम्बर 2017 को रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें प्राइवेट क्षेत्र की कम्पनियों के द्वारा विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो सेवायोजन वेबपोर्टल http://sewayojan.up.nic.in/ पर पंजीकृत है। वे 7 दिसम्बर 2017 तक आनलाइन आवेदन कर सकते है। रोजगार मेले में प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिये अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से आनलाइन आवेदन करना होगा। पंजीकरण के पश्चात् उन्हें पुनः रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिये आनलाइन आवेदन भी करना होगा। जो बेरोजगार पूर्व में पंजीकृत अभ्यर्थी है अपना लागिन आई०डी० द्वारा रोजगार मेले में आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते है। इसमें किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य भत्ता देय नही होगा। अधिक जानकारी के लिये सेवायोजन कार्यालय प्रतापगढ़ में सम्पर्क कर सकते है।
