जनपद प्रतापगढ़ में स्थानीय नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 जनपद शाखा प्रतापगढ़ ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शम्भू कुमार के प्रति आभार प्रदर्शित किया है। परिषद के अध्यक्ष करूणेश प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी से मिलकर एक लिखित प्रपत्र में बहुत-बहुत बधाई देते हुये कहा है कि जिस बुद्धिमत्ता से जिलाधिकारी द्वारा नगर निकाय चुनाव एवं मतगणना का कार्य कराया गया है वह ऐतिहासिक एवं सराहनीय है। खास बात यह रही कि हमारे कर्मचारियों द्वारा कही से भी असन्तुष्टि एवं शिकायत की सूचना नही प्राप्त हुई और न ही मीडिया के माध्यम से सामान्य जन की असन्तुष्टि एवं शिकायत सुनने व दिखाई पड़ने में नही मिली। पूरे जनपद के कर्मचारी आपकी अगुवाई में गौर्वान्वित महसूस कर रहे है। जिलाधिकारी से मिलकर आभार जताने वालो में अध्यक्ष करूणेश प्रताप सिंह (मुन्ना सिंह) के अलावा राम समुझ त्रिपाठी संरक्षक शिक्षा विभाग, रणजीत प्रताप सिंह स्वास्थ्य विभाग, डा0 हीरालाल पुष्पकर जिलामंत्री, रविनाथ शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंचायत, आशुतोष सिंह लेखा परीक्षक राजस्व विभाग, सुनील प्रभाकर उपाध्यक्ष विकास विभाग, सन्तलाल सुयक्त मंत्री मण्डी समिति, जयशंकर प्रसाद तिवारी उपाध्यक्ष पालीटेक्निक, सन्तोष कुमार मिश्र उपाध्यक्ष राजकीय माध्यमिक शिक्षा, त्रिवेणी प्रसाद मिश्र वित्त मंत्री बेसिक शिक्षा विभाग आदि सम्मिलित रहे।
शनिवार, 2 दिसंबर 2017
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जिलाधिकारी के प्रति आभार जताया
Tags
# आपन प्रतापगढ़
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
आपन प्रतापगढ़
Labels:
आपन प्रतापगढ़
