प्रतापगढ़ जिले में रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र में आजतक यूपी में सरकार किसी की भी पर कांग्रेस का दबदबा कायम रहा है वही लालगंज टाउन एरिया में पहला चुनाव मे कांग्रेस की शानदार ताजपोशी होने की खबर जैसे ही तहसील मुख्यालय से आम हुई। कैम्प कार्यालय मे मौजूद पार्टी के हजारों कार्यकर्ता खुशी से झूम उठा। खुश कांग्रेसियों ने कैम्प कार्यालय मे मौजूद विधायक आराधना मिश्रा मोना को फूल व मालाओं से स्वागत किया। समर्थकों ने प्रमोद तिवारी व मोना मिश्रा के जिंदाबाद के नारों से लालगंज मे शोर मचा दिया। देर शाम तक खुशी का जश्न जारी रखा। आज दोपहर तक लोगों की भीड़ शुभकामनाएं देने के लिए आतुर है। कार्यकर्ताओं ने लखनऊ खण्ड से शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी को भी मालायें पहनाकर अनुज बधू की जीत की बधाईयां दी। वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मे गोले दागे, पटाखे छोड़े, ऐसा लगा मानो जीती कांग्रेस के लिये शुक्रवार को ईद व होली की खुशियां एक साथ मिल गयी।
शनिवार, 2 दिसंबर 2017
लालगंज टाउन एरिया चेयरमैन चुनाव जीतने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
Tags
# राजनीति
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Nitish tiwari
राजनीति
Labels:
राजनीति
