कोचिंग से घर जा रही छात्रा से अमेठी के युवक ने छेड़खानी किया, दर्जनभर युवकों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 1 जनवरी 2018

कोचिंग से घर जा रही छात्रा से अमेठी के युवक ने छेड़खानी किया, दर्जनभर युवकों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा


प्रतापगढ़: कोचिंग से घर जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को लोगों ने सड़क पर ही पीटा। पुलिस का घटना की जानकारी से इनकार।

    अमेठी निवासी एक युवक रविवार को किसी काम से प्रतापगढ़ शहर आया हुआ था। यहाँ वह अपने दोस्त की बाइक से  एमडीपीजी कॉलेज के पास गया था। वहाँ दोपहर में कम्प्यूटर कोचिंग से घर जा रही एक छात्रा के साथ युवक ने छेड़खानी की व अश्लील कमेन्ट किया। जिसे युवती अनदेखा करके आगे बढ़ गयी। छात्रा पैदल ही पुराना मालगोदाम रोड की तरफ गयी, जहाँ आरोपित युवक भी पीछे-पीछे जा पहुँचा। तभी युवती की सहेलियों की सूचना पर लगभग दर्जन भर युवक बाइक से उसके पीछे पहुँचे और सड़क पर ही गिराकर पीटने लगे। आरोपित युवक जान बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई भी आगे नहीं आया। इस दौरान सड़क पर भीड़ जमा होने से जाम लगने लगा। जब स्थानीय लोगों ने आगे बढ़कर युवकों को समझाया तो सभी युवक भाग निकले। नगर कोतवाली और चौकी के सिपाहियों तक को इस घटना की जानकारी नहीं है।