बेल्हावासियों ने बड़े उत्साह से मनाया नए साल का जश्न, गटक गए 70 लाख की शराब - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 1 जनवरी 2018

बेल्हावासियों ने बड़े उत्साह से मनाया नए साल का जश्न, गटक गए 70 लाख की शराब


प्रतापगढ़| रविवार को नये साल के स्वागत में प्रतापगढ़ का हर आदमी उत्साहित नजर आया। बेल्हावसी अपने-अपने ढंग से नया साल मनाने की तैयारी में मस्त रहे। नये वर्ष की पूर्व संध्या पर किसी ने घर पर साज-सज्जा किया तो कुछ ने पार्क में धमाल करने की योजना बनायी। सबसे ज्यादा उत्साह युवाओं की टोली में देखने को मिली, जो मस्ती और धमाल करने के लिए बेकरार थे। बच्चो और युवतियों में कुछ कम उत्साह नही रहा। उन्होंने भी जमकर नया साल सेलिब्रेट किया।

एक दिन पहले से ही साल 2018 के स्वागत की तैयारी प्रतापगढ़ सिटी में दिखने लगी थी। हर गली मोहल्ले में नए वर्ष का जश्न देखने को मिला। युवाओं की टोलियां सिटी के चौराहो-तिराहों पर DJ की धुन पर नाचते गाते दिखे। 

वही नए साल पर युवतियों ने घर सजाने व अपने प्रियजनों, दोस्तो को भेंट करने के लिए फूलों का गुलदस्ता एक दिन पहले ही खरीद लिया। ग्रीटिंग कार्ड्स व गिफ्ट की दुकानों पर खरीददारी की होड़ मची रही। कई स्थानों पर सार्वजनिक भोज का भी आयोजन रहा। सिटी के कई इलाको में युवाओं द्वारा नववर्ष के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित हुए। जनपदवासी सार्वजनिक स्थानों एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए व हैप्पी न्यू ईयर कह कर एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं और बधाई दी।


बेल्हा में छलके जाम पर जाम, 70 लाख से ज्यादा शराब की हुई बिक्री

आबकारी विभाग के लिए नया वर्ष राहत का पैगाम लेकर आता है। नए साल ने इस विभाग को दोगुना मुनाफा कराया। नववर्ष के स्वागत में प्रतापगढ़ वासियो ने सत्तर लाख रुपये का मदिरा पिया है। दुकानदारों को उम्मीद है कि मदिरा बिक्री का इस आंकड़ें में अभी और वृद्धि हो सकती है। सामान्यतः जनपदवासी एक दिन में 35 से 40 लाख रुपये की दारू गटक जाते हैं। इसमें देशी शराब और विदेशी शराब के साथ-साथ बीयर भी शामिल है।