![]() |
बुधवार को डाक घर के कर्मचारी ठण्ड से ठिठुरने लगे तो प्रवर डाक अधीक्षक से कोयले और हीटर की व्यवस्था करने की मांग की। अब इल्जाम है कि इस दौरान प्रवर डाक अधीक्षक ने कर्मचारियों पर 5 सौ रुपये फेंककर उन्हें बेइज्जत किया। इससे रुष्ट होकर कर्मचारियों ने कार्यालय से बाहर निकल गए। प्रधान डाक घर का चैनल (शटर) बंद किया और जोरदार ठण्ड में भी ऊपर के कपडे उतार दिए और अर्ध नग्न अवस्था में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने प्रवर डाक अधीक्षक पर लूट, घूसखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का भी इल्जाम लगाया।
