PM आवास योजना के प्रार्थी को मिली जान से मारने की धमकी, गाँव के कुछ लोगो की दबंगई, नही बनाने दे रहे है घर - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 4 जनवरी 2018

PM आवास योजना के प्रार्थी को मिली जान से मारने की धमकी, गाँव के कुछ लोगो की दबंगई, नही बनाने दे रहे है घर


प्रतापगढ़| कोतवाली पट्टी के नारंग पुर गांव की शारदा देवी पत्नी रामअवतार गौतम ने सीओ पट्टी से इन्साफ की गुहार लगा रही है। महिला का आरोप है कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास मिला हुआ है, और वह अपनी आबादी में मकान निर्माण कर रही है लेकिन गांव के ही यज्ञनारायण, राधेश्याम आदि लोक निर्माण कार्य बाधा बन रहे हैं।
इनकी दबंगई इतनी को निर्माण कार्य में लगे गरीब मजदूरों को गाली देकर भगा दे रहे है। कुछ पूछने व विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली भी दिया। महिला ने आरोप लगाया कि इसके पूर्व भी उसे प्रताड़ित किया जाता रहा है।  प्रार्थिनी का रहना मुश्किल हो गया।  जान से मारने की धमकी तक मिल चुकी है। अब पीड़ित महिला और उसका परिवार कोतवाली  पहुँच कर न्याय की गुहार लगा रहा है। इस मामले में प्रतापगढ़ समाचार को अब तक पुलिस का कोई अधिकारिक बयान नही मिला है।