कुंडा, प्रतापगढ़| कुंडा क्षेत्र में ओवरफ्लो माइनर के कारण से किसानों की सैकड़ों एकड़ में लगी फसल जलमग्न हो गई है। बाबागंज विकासखंड अंतर्गत मादामई गांव के पास से नकलने वाली काशीपुर माइनर ओवरफ्लो हो रही है। यह नहर की पटरी क्रॉस करते हुए पानी किसानों के खेतों में प्रवेश कर चुका है। क्षेत्र के दर्जनों किसान भाइयो की सैकड़ों बिगहा में लगा गेहूं की फसल पानी में डूब गया है। गेहूं के खेतों में जलभराव होने से फसल के सड़ने और ख़राब होने का खतरा बरकरार है। सेठई गुप्ता, गुरुदीन गुप्ता , सौरभ सिंह, मटरू सरोज, मुन्ना लाल सरोज, राजेन्द्र कुमार, राकेश गुप्ता अदि किसानो की फसल इस ओवरफ्लो से प्रभावित हो रही है। किसानो में तनाव का माहौल है।