![]() |
कुंडा, प्रतापगढ़| जिले के कुंडा क्षेत्र में गश्त के दौरान कुंडा पुलिस के हत्थे एक शातिर चोर पकड़ा गया। पुलिस ने शातिर चर को चोरी की मोटरसाइकिल और नौ एमएम पिस्टल के साथ पकड़ने में कामयाब रही। अब पुलिस चोर से कई आपराधिक घटनाओं के मामले में पूछताछ में जुटी है। पुलिस को उम्मीद है कि इससे कई चोरी व अपराधिक गतिविधियों की राज सामने आ सकता है।
बेंती रोड पर शनिवार रात कुंडा पुलिस ने गश्त के दौरान पुलिस देख कर स्पीड बढ़ा कर भाग रहे पल्सर मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया। आवेरटेक करते हुए पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार को रोक लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से नौ एमएम की पिस्टल बरामद हुई। कोतवाल अभय श्रीवास्तव के मुताबित पकड़ा गया शातिर हथिगवां थाना क्षेत्र के बेंती गांव का निवासी विद्या तिवारी है। उसके पास तलाशी के दौरान नौ एमएम पिस्टल कारतूस और चोरी की पल्सर बाइक बरामद हुयी है। फ़िलहाल उससे पूछताछ जारी है।
