![]() |
| file:representational |
लालगंज, प्रतापगढ़| शनिवार रात लालगंज क्षेत्र में चोरों ने एक किराने की दुकान में शटर का ताला तोड़कर दूकान के सामान व नकदी रुपये उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदार ने लालगंज पुलिस को तहरीर दी।
लालगंज क्षेत्र के रेहुवा गांव के रहने वाले संतोष कुमार केसरवानी गांव के मोड़ पर किराने की दुकान चलता है। रात लगभग नौ बजे वह घर खाना खाने के लिए गया था। लगभग बारह बजे रात को जब वह वापस लौटा तो दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ था। दुकान के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पीड़ित दुकानदार के मुताबित चोरों ने गल्ले से करीब 50 हजार रुपये और हजारों रुपये का सामान उड़ा ले गये। घटना की तहरीर पर लालगंज पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
