अपनी कुशल राजनीति का लोहा मनवा चुके प्रमोद तिवारी इस समय अपने नाम के साथ चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा देना चाहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने प्रतापगढ़ समाचार टीम से अपनी बात साझा करते हुए उन्होंने कहा कि "मैं न तो उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष की पद की दौड़ में हूँ और न ही मेरा नाम सोशल मीडिया या मीडिया में इसके लिए आगे लाया जाना चाहिए।
कांग्रेस में मेरी आस्था है और शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे जो निर्देशित होगा उसके लिए मैं पूरी ईमानदारी से अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करूँगा।"
यह उन्हें इस लिए कहना पड़ा क्यों कि सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाज़ार गर्म है कि प्रमोद तिवारी उत्तर प्रदेश के नए कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जा सकते हैं। इसी लिए उनके लिए समर्थन करने वाले कार्यकर्ताओं द्वारा व्हाट्सएप से लेकर फेसबुक तक प्रश्न पूछ वोटिंग कराई जा रही है। इस पर उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर चलने वाली सभी चीजें लोगों में भ्रम पैदा कर रही है। इसीलिए मुझे आज यह खंडन करना पड़ रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के अधिकारिक ट्वीटर एकाउंट से भी यही बात लिखी गयी है और सभी को गुमराह न होने की बात कही है।
वही दुसरी बात जिसकी अटकलें पूरे प्रतापगढ़ में चल रही है खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें प्रतापगढ़ लोकसभा से चुनाव लड़ने की कोई जरूरत नहीं है। प्रतापगढ़ लोकसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ही रहेंगी। उन्होंने इसके लिए अगले दिन ट्वीट करने की बात भी कही। जिससे वह सोशल मीडिया पर चल रहे अभियानों को तोड़ने में सफल हो सकें।
शनिवार, 31 मार्च 2018
Home
राजनीति
प्रमोद तिवारी ने दो बड़ी अटकलों पर लगाया विराम, जानिए कौन हैं वह अटकलें जिसकी वजह से प्रमोद तिवारी को करना पड़ रहा ट्वीट
प्रमोद तिवारी ने दो बड़ी अटकलों पर लगाया विराम, जानिए कौन हैं वह अटकलें जिसकी वजह से प्रमोद तिवारी को करना पड़ रहा ट्वीट
Tags
# राजनीति
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
राजनीति
Labels:
राजनीति
