जे0ई0 विशेष टीकाकरण अभियान एवं विशेष संचारी रोग पखवाड़ा का किया गया शुभारम्भ - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 2 अप्रैल 2018

जे0ई0 विशेष टीकाकरण अभियान एवं विशेष संचारी रोग पखवाड़ा का किया गया शुभारम्भ



जे0ई विशेष टीकाकरण अभियान एवं विशेष संचारी रोग पखवाड़ा का शुभारम्भ आज नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह के कर कमलो से जिला महिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में किया गया। यह अभियान आज से प्रारम्भ होकर 16 अप्रैल 2018 का चलेगा। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 एस0के0 मौर्या ने जे0ई0 विशेष टीकाकरण के विषय में लोगों को जानकारी दी जिसमें जनपद में 62531 छूटे हुये बच्चों को चिन्हित किया गया है और जे0ई0 टीकाकरण के लिये 398 टीमें गठित की गयी है जो बूथ लगाकर टीकाकरण करेंगी एवं जापानी इन्सेफ्लाइटिस रोकथाम तथा बचाव के लिये व्यक्तिगत साफ-सफाई, स्वच्छ पानी का सेवन, नियमित शौचालय का प्रयोग, मच्छरों से बचाव एवं बुखार आते ही सरकारी अस्पताल में दिखाने की बात कही और कहा कि कोई भी बुखार मस्तिष्क ज्वर हो सकता है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस0सी0एल0 द्विवेदी द्वारा लोगों को जन जागरूकता लाने के लिये मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर डा0 रीता दूबे मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, डा0 सन्तोष कुमार त्रिपाठी, डा0 एस0के0 सिंह उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आर0पी0 चौधरी ए0आर0ओ0, राजशेखर जिला कार्यक्रम प्रबन्धक एन0एच0एम0, महेश सिंह जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार, डा0 राहुल काम्बले डब्लू0एच0ओ0, एन0के0 मिश्रा यूनीसेफ एवं शेषमणि दूबे वरिष्ठ सहायक तथा विभाग के अन्य कर्मचारी एवं अन्य स्वयं सेवी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।