राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत गोद लिये ग्रामों में आरोग्य शिविर का आयोजन 05 अप्रैल से प्रारम्भ - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 2 अप्रैल 2018

राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत गोद लिये ग्रामों में आरोग्य शिविर का आयोजन 05 अप्रैल से प्रारम्भ



राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा गोद लिये 100 ग्रामों में दिनांक 05 अप्रैल 2018 से 26 अप्रैल 2018 तक आरोग्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। आरोग्य शिविर में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन करके कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों में से गम्भीर अति कुपोषित बच्चों की पहचान की जायेगी। उक्त अति कुपोषित गम्भीर बच्चों को पोषण पुर्नवास केन्द्र के लिये भेजा जायेगा तथा अन्य सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जायेगा। मेडिकल टीम द्वारा समस्त गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच, हिमोग्लोबिन एवं ब्लड प्रेशर की भी जांच की जायेगी। हाईरिस्क प्रेगनेन्सी की पहचान की जायेगी तथा उनका उपचार किया जायेगा। ए0एन0एम0 व आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा मेरी सहेली योजना के अन्तर्गत किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया जायेगा तथा स्वास्थ्य व स्वच्छता की शिक्षा दी जायेगी। आरोग्य शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से किया जायेगा।