वाराणसी से आनंद विहार (दिल्ली) जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस रविवार रात 10.05 बजे प्रतापगढ़ पहुंची। ट्रेन के वाराणसी से चलने के बाद कोच संख्या जी-18 में एक यात्री ने शराब पी कर हंगामा करने लगा। इस पर कोच में बैठी कुछ महिलाओं ने रेलमंत्री को ट्वीट कर दिया। वहां से रेलवे कंट्रोल रूम को मैसेज आया। कंट्रोल रूम ने ट्रेन आने से पहले ही एसओ जीआरपी को कार्रवाई का निर्देश दिया। ट्रेन स्टेशन आई तो एसओ नफीस अहमद ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गाजीपुर के मनिहारी का निवासी अजय सिंह बताया गया। उसके साथ उसका 11 साल का बेटा भी था। जीआरपी ने रात में ही अजय का मेडिकल कराया और सोमवार सुबह उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। एसओ ने बताया कि अजय वाराणसी से फरीदाबाद जा रहा था। शराब के नशे में वह हंगामा कर रहा था। ऐसे में उसे ट्रेन से उतारकर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।