भ्रष्टाचार की वजह से महिला हुई घायल, गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर  - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 30 मार्च 2018

भ्रष्टाचार की वजह से महिला हुई घायल, गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर 

इलाहाबाद से बाइक से घर जा रहे पति-पत्नी जामताली मे सड़क दुर्घटना मे गम्भीर रूप से घायल हो गए। गम्भीर हालत देखकर  पत्नी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जहां पर हालत गंभीर बनी हुई है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मानापुर गांव निवासी आनंद प्रकाश सिंह 35 वर्ष पत्नी नीलम सिंह 30 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से इलाहाबाद से घर जा रहे थे। रानीगंज पट्टी रोड पर जामताली बाजार में पहुंचे ही थे कि अचानक भ्रष्टाचारियों द्वारा बनाई गयी सड़क के बीचो बीच गड्ढे मे मोटरसाइकिल जाने से गिर गए। सड़क दुर्घटना मे पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए। पत्नी को आनन फानन मे स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां पर हालत अति गम्भीर देख कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर भारी-भरकम भीड़ जुट गई और लोग सड़क पर जानलेवा गड्ढे को ठीक कराए जाने की मांग करने लगे। उक्त स्थान पर आये दिन हो रही दुर्घटना से लोगों में भारी रोष व्याप्त रहा।