राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में जिले का नाम गौरवान्वित करने में शिक्षक राजीव पुरस्कृत - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 30 मार्च 2018

राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में जिले का नाम गौरवान्वित करने में शिक्षक राजीव पुरस्कृत

प्राथमिक शिक्षा के प्रति एक सकारात्मक माहौल हुआ तैयार

प्रतापगढ़। जनवरी माह में लखनऊ में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद  द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में अपनी दमदार मौलिक प्रस्तुति से जनपद का मान बढ़ाने वाले शिक्षक राजीव कुमार सिंह जो जिले के विकास खंड  शिवगढ़ के प्राथमिक विद्यालय देवासा के सहायक अध्यापक है ने अपनी स्वरचित बाल कहानी "गोलू और गोपी" की प्रस्तुति से ख्यातिलब्ध निर्णायक मण्डल को प्रभावित किया और पुरस्कार हेतु चयनित हुए।
           गौर तलब है कि 27 मार्च को स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ में शिक्षक राजीव कुमार को एक राज्य स्तरीय समारोह में  संयुक्त शिक्षा निदेशक श्रीमती ललिता प्रदीप मैम द्वारा पुरस्कृत किया गया। संयुक्त निदेशक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद अजय कुमार सिंह का भी गौरवशाली शिक्षक को आशीर्वाद मिला । समस्त बेसिक शिक्षा परिवार ने राजीव सिंह को उनकी इस सफलता पर अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस सम्मान से जिले में प्राथमिक शिक्षा के प्रति एक सकारात्मक माहौल तैयार करने के बेसिक शिक्षा विभाग के प्रयास को और भी बल मिला है।