प्रतापगढ़ में भाजपा को बदनाम करने के लिए आरटीओ, पुलिस व गुंडे हुए एक - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 21 मार्च 2018

प्रतापगढ़ में भाजपा को बदनाम करने के लिए आरटीओ, पुलिस व गुंडे हुए एक

जहां अभी तक भाजपाइयों को पुलिस ने परेशान किया हुआ था। वहीं अब ख़बर आ रही है कि प्रतापगढ़ की जनता के मन में भाजपा पार्टी के प्रति कैसे द्वेष पैदा किया जाय इस पर भी कार्य किया जा रहा है। कुछ पुलिस वाले, गुंडों के साथ मिल यह कार्य करने में बिल्कुल संकोच नहीं कर रहे हैं। आरटीओ ने तो हर सरकार में उसी सरकार को बदनाम करने की कसम ही कहा रखी है। इन लोगों को सिर्फ पैसे से मतलब है। जहां एक ओर पुलिस गुंडों को थाने पर इज्जत देती है वहीं दूसरी ओर गरीब को सताती है और गाली देती है। गुंडों के साथ चौराहों पर चाय नाश्ते करते हुए आपको लगभग हर थाने की पुलिस दिख जाएगी।

      अब आइये करते हैं थोड़ा इनके भ्रष्टाचार की बात और इनका ध्येय की भी , इनका ध्येेय यह हैै कि जनता की नाक में दम करो और उन्हें बताओ कि भाजपा शासन काल में ऊपर से आदेश है। प्रतापगढ़ की पुलिस से अपराध तो रोका नहीं जाता है ढंग से लेकिन यह अवैध वसूली करने में बहुत उस्ताद हैं। जब थोड़ी तंगी आयी तो आपस में कहते हैं चलो चेकिंग लगा लिया जाय कुछ पैसे का इंतजाम हो जायेगा। आज कल यह वाहनों से वसूली का ये आलम है कि 50 रुपये तक कि अवैध वसूली बिना मतलब कर ली जा रही है। चालान नहीं कटेगा 50 दो और खिसको। पुलिस, होमगार्ड और यहां तक कि आरटीओ सब वसूली अभियान चला रखे हैं वाहन चालक की तलाशी लेने के बजाय, उसका कागज पत्तर देखने की बजाय केवल रुपये लेने तक ही इन्होंने खुद को सीमित कर रखा है। पुलिस के इस रवैये से कानून व्यवस्था में सुधार और अपराधियों में पुलिस के प्रति दहशत नही आएगी। पचास की नोट देने के बाद अवैध असलहा धारी लोग भी पुलिस के सामने फर्राटे भर रहे हैं। यही असलहाधारी प्रतापगढ़ में अपराध भी कर रहे हैं।

      अब आते हैं गुंडों पर और यह सबसे आश्चर्य की बात यह है कि कटरा मेदनीगंज चौराहे से शहर की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों से स्थानीय गुंडे रोड पर बोल्डर रख कर वाहनों से वसूली कर रहे हैं। सिटी चौकी प्रभारी को जब इसकी जानकारी दी गयी तो वह बोले मैं बाहर हूं। सीओ या कोतवाल को सूचना दो। कितनी चुस्त और मुस्तैद है हमारी प्रतापगढ़ पुलिस उसकी यह एक बानगी भर है। सौ-पचास रुपये में यह लोग भाजपा सरकार को बदनाम करने में जुटे हैं और इस पर रोक लगनी चाहिए। प्रतापगढ़ की जनता को लूटा जा रहा है न विधायक को मतलब है न सांसद को ....जबकि यह सब भाजपा से जुड़े हुए हैं।