![]() |
लालगंज| मोबाइल की दूकान में चोरों ने दीवार में सेंध मारकर नकदी व लाखों की कीमत का सामन उड़ा ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
लालगंज क्षेत्र अंतर्गत गाँव पूरे पांडेय गांव के रहने वाले मोनू तिवारी पास के ही हरनाहपुर गांव में मोबाइल की दुकान चलता है। कल रात चोरों ने उसकी दुकान की पीछे की दीवार में सेंध लगाकर 10 हजार रुपये नगद, 20 हजार के रिचार्ज कूपन, दो दर्जन से ज्यादा नए मोबाइल फोए के सेट, लैपटॉप, इनवर्टर और बैटरी उठा ले गये। मंगलवार की सुबह जब पीड़ित दुकानदार शॉप का शटर उठाया तो भौचक्का रह गया। उसने चोरी की सूचना पर लालगंज पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर आयी पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने का दावा किया।
