जिला पंचायत के नाम पर व्यापारियों से हो रही अवैध वसूली - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 20 मार्च 2018

जिला पंचायत के नाम पर व्यापारियों से हो रही अवैध वसूली


प्रतापगढ । जबरन लगान और जजिया कर वसूलने वाले गोरे अंग्रेज भले ही चले गए, लेकिन काले अंग्रेज आज भी जनपद प्रतापगढ के गड़वारा में जबरन गुंडा टैक्स जिला पंचायत के नाम पर वसूल रहे हैं। विरोध करने पर सरेआम व्यापारी को बेइज्जत करते है।और फौजदारी पर आमादा हो जाते है।

अवैध वसूली की रसीद 
व्यापारियों का कहना है प्रधानमंत्री द्वारा 'वन इंडिया वन टैक्स' लागू किया गया है फिर भी जिला पंचायत द्वारा अवैध वसूली की जा रही है एक छोटे से व्यापारी से शनिवार को 750 की फर्जी रसीद देकर उससे 1750 रू ले लिया गया इसी तरह कई व्यापारियों के साथ किया गया है व्यापारियों का कहना है अगर किसी तरह का टैक्स जिला पंचायत द्वारा लगाया जाता है तो सम्बन्धित अधिकारियों को बाजार कैम्प लगाकर जानकारी देनी चहिऐ जबरन वसूली कहा तक जायज है।
वही सभी व्यापारियों ने मिलकर क्षेत्रीय विधायक से इसकी लिखित शिकायत की है। मामले में शिकायत के बाद भी मुकदमा दर्ज नही है।