युवक की धमकी पर बेटी को शादी से पहले भेजा ससुराल - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 20 मार्च 2018

युवक की धमकी पर बेटी को शादी से पहले भेजा ससुराल



प्यार करना अच्छी बात है लेकिन खास रिश्तेदारी में किसी से प्यार करना या जबरन चाहना भारतीय समाज मे स्वीकार्य नहीं है। एकतरफा प्यार में पागल रिश्तेदार युवक की धमकी से एक परिवार डर गया और डर के मारे उसने अपनी खुद की बेटी को उसकी शादी के पहले ही ससुराल भेज दिया। परिवार के।मुखिया ने पुलिस से युवक की शिकायत की है। यह धमकी देने वाला युवक पीड़ित परिवार का खासम खास रिश्तेदार बताया जा रहा है।

प्रतापगढ़ जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के बल्दी का पुरवा ग्राम सभा के बरई गांव के एक घर में बेटी की शादी तय है। पीड़ित की बेटी की  शादी नवाबगंज के समसपुर से होनी है । जिसकी तारीख 10 जुलाई 2018  रखी गयी है। इस पीड़ित का खास रिश्तेदार ही शादी के खिलाफ है। वह एकतरफा प्रेम में पगला गया है और लगातार फोन पर शादी नहीं होने देने व लड़की को ज़बरन उठा ले जाने की धमकी दे रहा है। बार बार फ़ोन आने की घटना से सहमे परिजनों ने बेटी की शादी की बारात आने के पहले ही बिना शादी किये ही उसके ससुराल अपने होने वाले दामाद के साथ भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि इतना सब करने के बाद भी उक्त युवक की धमकी बंद नहीं हुई है इसलिए वह सोमवार को वह लोग कुंडा थाने पहुंचे। कुंडा पुलिस ने पीड़ित की बेटी व दामाद का बयान भी दर्ज करवाया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर लेकर उन्हें उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।युवक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी ऐसा पुलिस का कहना है।