शाखा संचालक से 40 हजार लूट अपराधियों ने किया नए एसपी का स्वागत - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 20 मार्च 2018

शाखा संचालक से 40 हजार लूट अपराधियों ने किया नए एसपी का स्वागत

 
अपराधी अपराध करेंगे चाहे प्रतापगढ़ का कप्तान बदल दो चाहे नया जिलाधिकारी ले आओ। प्रतापगढ़ में अपराधियों को अपराध करने में कोई डर नहीं लगता है क्यों कि उन्हें पता है कि प्रतापगढ़ की पुलिस मुस्तैद ही नहीं है न ही भारत के कानून से ऐसे ही कुछ बाइक सवार बदमाशों ने टाइनी शाखा संचालक से दिनदहाड़े चालीस हजार रुपये लूट मचाई। इस वारदात की शिकायत पर लालगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमेशा की तरह जांच के बाद बस फ़ाइल बंद मामला खत्म, अक्सर होता ही यही है। हां एक बात है यदि पुलिस वालों को।लगा कि इनका कोई नुकसान हो सकता है जैसे कि ट्रांसफर या लाइन हाजिर तो ये तुरंत एक्टिव हो । वारदात का खुलासा भी कर डालते हैं। ऐसी ही कुछ है अपनी प्रतापगढ़ की पुलिस। आइये अब चलते हैं मुद्दे पर की आख़िर हुआ क्या और कैसे?

    प्रतापगढ़ की लालगंज क्षेत्र के बैदन का पुरवा गांव निवासी रवि जिनकी शमशेरगंज बाजार में एक एसबीआई टाइनी शाखा है।  यह उस शाखा के संचालक हैं और उसी से  इनका पेट भरता है। सोमवार की सुबह रवि लीलापुर एसबीआई बैंक आये थे । यहां से रुपये निकालने के बाद बाइक से अपनी टाइनी शाखा की तरफ जा रहे थे। अब होना वही था किसी ने डेटा लीक किया और बदमाशों को।इसी का इंतजार था वे लीलापुर बाजार से करीब दो किलोमीटर दूर शमशेरगंज बाजार की रोड पर बाइक पर सवार होकर पहुंचे इन बदमाशों की संख्या 3 थी। एक नए तमंचा निकाला और चलती गाड़ी पर सटा दिया और रवि की गाड़ी रुकवाया। इन बदमाशों ने रवि के पास मौजूद 40 हजार रुपये और एटीएम कार्ड छीन लिया। अब पीड़ित करता क्या असहाय था तब उसने इन बदमाशों के हटते ही शोर मचाया लेकिन बदमाश शमशेरगंज बाजार की तरफ भाग निकले। तुरंत पीड़ित में सूचना यूपी 100 को दी तो सिपाही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन वही ढाक के 3 पात, दोपहर तक पकड़ा नहीं गया। किसी की जान पर बन आयी उसका।पैसा भी छीन लिया गया लेकिन किया क्या जा सकता है। पुलिस का खौफ अब अपराधियों में है नहीं तो लालगंज पुलिस ने भी वही किया जो हमेशा पुलिस महकमा करता आया है। उन्होंने पीड़ित की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना यह है कि पुलिस  अपना काम करती है या अपराधियों के साथ बैठ समोसा चाय खाती है।
   यह एक तरह से नये पुलिस अधीक्षक का स्वागत है। जो अपराधियों ने रंग दिखाया है वह यही बताता है कि "SP साहेब दम होय तौ पकड़ा"