![]() |
आज फिर एक अज्ञात वाहन ने दो मोटर साइकिल सवार युवकों को रौंद दिया जिससे उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गई। ऐसा लग रहा था मानो किसी बुलडोजर ने मोटरसाइकिल को पीस दिया हो। दोनों मोटरसाइकिल सवार में से 1 की हालत गंभीर बनी हुई है। रानीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यह दुर्घटना रानीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर खुर्द गांव निवासी कन्हैयालाल (45) के साथ हुई। इनके साथ बाइक पर ही प्रदुमन (30) बैठे हुए थे। आज सुबह यह अपने घर जा रहा थे। लखनऊ से वाराणसी के लिए जो राजमार्ग बना हुआ है उसी पर बादशाहपुर से शहर की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास स्थानीय लोगों ने दोनों को तड़पता देख पुलिस को सूचना दी। एम्बुलेंस व पुलिस के आते आते एक कि मौत हो गयी। रानीगंज पुलिस इन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। खानापूर्ति के लिए कन्हैया लाल को डॉक्टर ने देखा और देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रदुमन की हालत नाजुक है। इनका इलाज चल रहा है।
