उ0प्र0 शासन, आबकारी विभाग के निर्देशानुसार आज देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शाप की कुल 387 दुकानों को ई-लाटरी व्यवस्थापन अफीम कोठी प्रतापगढ़ में किया गया। व्यवस्थापन कार्यवाही शासन द्वारा नामित सदस्य पी0के0 अग्रवाल अपर आयुक्त इलाहाबाद मण्डल, आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा नामित सदस्य श्री कुमार प्रभात चन्द्र, सहायक आबकारी आयुक्त, जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार एवं जिला आबकारी अधिकारी बच्चा लाल की उपस्थिति में कराई गयी। कुल 387 दुकानों में से देशी मदिरा 237, विदेशी मदिरा 81, बीयर 67 व मॉडल शॉप-02 में से 195 देशी मदिरा, 78 विदेशी मदिरा, 66 बीयर एवं 02 मॉडलशॉप का आवंटन हुआ। आवंटनादेश आज दिनांक 19 मार्च को 2018 को जारी कर दिया गया है। चयनित आवेदकों को निर्देशित किया गया कि वे लाइसेंस फीस की अवशेष धनराशि तीन दिवस तथा प्रतिभूमि धनराशि 20 दिवस के अन्दर जमा करें। ई-लाटरी से अवशेष दुकानों का आवंटन पूर्व विज्ञप्ति के अनुसार किया जायेगा।