सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत आज 38 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 19 मार्च 2018

सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत आज 38 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज विकास खण्ड सण्ड़वा चन्द्रिका परिसर में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 38 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे तथा दो-दो जोड़ो का पूरे विधि विधान के तहत शादी अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना की जितनी तारीफ की जाये कम है। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले परिवार पात्रता की श्रेणी में आते है जिनकी शादी के लिये कन्या को 20000 रू0 का अनुदान सीधे उनके खाते में जमा कराया जाता है जबकि 10000 रू0 का उपहार प्रदान किया जाता है। उन्होने योजना की तारीफ करते हुये कहा कि सामाजिक समरसता की दिशा में यह योजना वरदान सावित हो रही है। उन्होने कहा कि सामूहिक विवाह के तहत परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ो को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिया जायेगा।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर पंकज वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी सहित ब्लाक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।