प्रतापगढ़ डीएम के यहां से 14 वें वित्त में आई रकम को खर्च करने के लिए तीन दिनों पूर्व आया तो यहां खलबली मच गई।
14वें वित्त के खाते में जमा कराई गई रकम में से लगभग 32 लाख रुपए का गोलमाल पाया गया है। बिना किसी प्रस्ताव के यह रकम निकाल कर खर्च करना पाया गया। डीएम ने नगर पंचायत पट्टी को पत्र भेजकर अवगत कराया कि 14 वें वित्त के खाते में नगर पंचायत पट्टी में 96.80 लाख रुपये पड़े हुए हैं। इन्हें खर्च नहीं किया जा सका है, जबकि वित्तीय वर्ष बीतने को है।
यह पत्र आया तो नगर पंचायत अध्यक्ष खेदन लाल जायसवाल ने मामले का संज्ञान लिया और हकीकत खंगालना शुरू किया। उस दौरान यह बात सामने उभरकर आई कि 14 वें वित्त के खाते में सिर्फ 65 लाख रुपए ही बचे हैं। बाद में अधिशासी अधिकारी एसडीएम पट्टी जेपी मिश्र के साथ हुई आपात बैठक में जब बैंक से लिए गए एकाउंट स्टेटमेंट का विवरण मिलान किया गया तो मालूम हुआ कि बैंक एकाउंट से 31.8 लाख रुपये का आहरण बगैर किसी प्रस्ताव के खर्च दिखाकर कर लिया गया है। इसका कोई विवरण नहीं मिल रहा है। बुधवार को देर शाम तक अभिलेख नगर पंचायत कार्यालय में खंगाले जाते रहे तो गुरुवार को भी अभिलेख खंगाले गए। इस मामले की तहकीकात के लिए एक त्रिस्तरीय समिति का गठन नगर पंचायत अध्यक्ष ने बोर्ड की बैठक के निर्णय के बाद कर दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष खेदन लाल जायसवाल ने बताया कि 14 वें वित्त की रकम में लगभग 31.80 लाख रुपए का गोलमाल पाया गया है। बैंक खाते से यह रकम बगैर किसी प्रस्ताव के खर्च दिखाकर निकाला गया है। मामले में जांच की जा रही है, संलिप्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
WP-Source
शुक्रवार, 30 मार्च 2018
पट्टी नगर पंचायत में हुआ लाखों का वारा न्यारा, बड़ा घोटाला
Tags
# भ्रष्टाचार
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
भ्रष्टाचार
Labels:
भ्रष्टाचार
