इस समय प्रतापगढ़ में अपराधियों का बोलबाला है।अपराधियों का काम है अपराध करना, प्रतापगढ़ में कई तरह के अपराधी घूम रहे हैं कुछ लोग रात के अंधेरे में चोरी करते हैं तो कोई 2 कदम आगे बढ़ छिनैती को अंजाम देने लगता है। इसी तरह जो इनसे भी बड़े हैं वह हत्या, बलात्कार, लूट, सुपारी किलिंग, स्मैक, चरस- गांजा सप्लाई आदि कर रहे हैं । यह सब कुछ अपने प्रतापगढ़ जिले में ही हो रहा है। पुलिस मस्त है, नेता मजा मार रहे हैं और अधिकारियों को आपस में एक की प्रसंशा करने से फुरसत नहीं मिल रही है। इसी तरह अब जो अंतिम छोर दूसरे पायदान के अपराधी हैं वह जिले में छिनैती कर रहे हैं वह भी ईंट और पत्थर मार कर , गजब का तरीका अपनाया है। न छूरी न बंदूक ऊपर से तगड़ी लूट...वाह वाह । हमें यही सब कहने की आदत डाल लेनी चाहिए। अपराधियों से खुद की हत्या करवा लो और अपना घर लुटवा लो क्यों कि न आप सुधरेंगे न अन्य, तो चलिए आपको बताते हैं कि ईंट पत्थर से आज कल कैसे लूट रहे हैं अपराधी।
पृथ्वीगंज बाजार से घर की तरफ आ रहे युवक पर ईंट-पत्थर बरसा कर कुछ लोगों ने उसके पास मौजूद रुपये और उसकी सोने की चेन छीन ली। जबकि पुलिस इस तरह की किसी घटना की जानकारी से ही इनकार कर दे रही है जबकि पीड़ित तहरीर दी है। यहां कहीं न कहीं पुलिस का रोल भी संदिग्ध दिख रहा है।
यह ईंट पत्थर बरसाने वाले अपराधी पहले सूनसान इलाके में अचानक सड़क पर आ मोटरसाइकिल को धीमा करवाते हैं और फिर ईंट पत्थर की बारिश कर लोगों को घायल कर देते हैं। कृपया इस तरह किसी भी अनजान जगह और सूनसान जगह अपना वाहन न रोकें वरना ऐसी घटना आपके साथ भी हो सकती है।
प्रतापगढ़ जिले में अपने मामा अखिलेश ओझा के यहां बचपन से रहने वाला युवक जो गोरखपुर जिले का निवासी है। इस युवक के साथ ही यह घटना घटित हुई है। युवक का नाम आलोक त्रिपाठी पुत्र कृपाशंकर है । आलोक का कहना है कि वह रमईपुर दिशिनी (ढाखापुर) अपने मामा के यहां रहता है। वह किसी वजह से पृथ्वीगंज बाजार गया था। रात करीब आठ बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से मामा के घर की ओर लौट रहा था। उस दौरान रास्ते में 7 लोगों ने उसे रोक लिया और ईंट-पत्थर व डंडे से हमला कर करीब तीन हजार रुपये व चेन छीन लिए। इसकी तहरीर उसने थाने में दी है लेकिन पुलिस वाले इस तरह की घटना पर तहरीर न मिलने की बात कर रहे हैं। जबकि पीड़ित के स्थिति देख साफ पता चल रहा है कि उसके साथ घटना घटी है और उसने तहरीर भी दी है। पुलिस का इस घटना के साथ क्या संबंध है यह सोचने वाली बात है। आप भी सोचिए....

![]() |