![]() |
बेलखरनाथधाम ब्लॉक के सोनाही बाजार-गोलापुर मार्ग पे नाले पर बना यह पुल काफी पुराना है। शनिवार दोपहर 12 चक्का ट्रक इलाहाबाद से बालू लादकर गोलापुर की ओर जा रहा था। लगभग एक बजे ट्रक सोनाही-गोलापुर स्थित नाले पर बना पुराना पुल पार करने लगा। ट्रक पर लदे मानक से अधिक बालू का भार पुराने जमाने के इस पुल से नहीं उठाया गया और यह पल धराशायी हो गया।क्यों कि 12 चक्के का था जिस वजह से ट्रक लंबाई में बड़ा होने की वजह से ईंट से बने पिलर के सहारे लटक गया। अचानक हुई दुर्घटना से ट्रक चालक व खलासी घबराहट में भाग निकले। देर शाम तक ट्रक पुलिया पर लटकता रहा। इससे आवागमन बाधित रहा।
15 वर्ष पूर्व बने इस पुल की मजबूती न के बराबर थी । पुलिया टूटने से कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन स्थानीय लोग उसकी मजबूती पर सवाल उठा रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल के निर्माण के समय गुणवत्ता के सवाल पर ठेकेदार कहासुनी भी हुई थी। लेकिन हुआ वही जो ठेकेदार ने चाहा। अगर इस स्थान पर कोई गाड़ी या बड़ी बस हुई होती तो बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकता था यह पुल । करीब दो साल से टूटने की कगार पर पहुंच चुके इस पुल के लिए प्रशासन मौन बना रहा। अगर अब भी क्षेत्र में जर्जर पुल या पुलिया के बारे में प्रशासन नहीं ध्यान देगा बड़ा हादसा फिर से सम्भव है। उड़ैयाडीह से दीवानगंज जाने वाले सोनाही बाजार-गोलापुर मार्ग के बीच बने इस पुल के टूटने से पैदल भी नहीं जाया जा सकता। इससे गोलापुर, अहियापुर, चौपई, सराय भवानी सहित दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया। इन गांव के वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

