शनिदेव धाम से दर्शन कर ममेरे भाई के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहे युवक की लोडर की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल पर बैठा उसके मामा का बेटा घायल हो गया। पुलिस ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया।
बाबागंज विधानसभा के महेशगंज थाना क्षेत्र के राजापुर विंधन गांव निवासी विजय बहादुर सिंह का 22 वर्षीय बेटा आकाश शनिवार को बाइक से अपने मामा के 20 वर्षीय बेटे प्रतीक सिंह के साथ शनिदेव धाम दर्शन के लिये गया था। दर्शन करने के बाद दोनों दोपहर 12 बजे घर लौट रहे थे। मानधाता-जेठवारा मार्ग पर R.D.R.P.S. डिग्री कॉलेज के निकट पर जेठवारा की ओर से आ रहे एक लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे 22 वर्षीय आकाश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा 20 वर्षीय युवक घायल हो गया। कॉलेज के चौकीदार की सूचना पर एंबुलेंस के साथ ही मानधाता और जेठवारा पुलिस भी पहुंची तब तक आकाश के शव को छुआ तक नहीं गया था। इसके बाद इन घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानधाता ले जाया गया। ऐसे में मानधाता पुलिस ने आकाश के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में 22 वर्षीय युवा के इस तरीके से मृत्यु को प्राप्त हो जाने से कोहराम मचा हुआ था। सभी का रो रो कर बुरा हाल था।
रविवार, 25 मार्च 2018
शनिदेव धाम से लौट रहे 22 वर्षीय युवक की हादसे में मौत, परिजनों में हाहाकार मचा
Tags
# हादसा
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
हादसा
Labels:
हादसा
