ज़माना बदल रहा है युवा रोजगार के लिए प्रयास कर रहा है लरकीं आज भी कई ऐसे युवा लोग हैं जिनका पेट सिर्फ चोरी चकारी से ही चलता है और इन्हीं लोगों ने जिले के हर कोने में आतंक मचा रखा है।
प्रतापगढ़ जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के सुवंसा चौराहे के पास रमाशंकर शुक्ला का घर है। रमाशंकर अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां लखनऊ गये थे। इनके घर में कोई व्यक्ति न होने की ख़बर चोरों को मिली और शुक्रवार की देर रात चोरों ने मकान के दरवाजे में लगा ताला तोड़ दिया घर के अंदर घुस कर हजारों रुपये का सामान, नकदी तथा लाखों के जेवर समेट ले गए। अगले दिन शनिवार सुबह जब पड़ोसियों ने दरवाजे का ताला टूटा देखा तो पड़ोसी ने पुलिस व रमाशंकर दोनों लोगों को सूचना दी। पुलिस तो मौके पर जल्द पहुंच गयी फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद चोरों के बारे में पता लगा रही है। रमाशंकर को आने में समय लग गया। रामशंकर ने कसम खायी आगे से वह घर ऐसे छोड़ कभी रिश्तेदारी नहीं जाएंगे।
रविवार, 25 मार्च 2018
घर के सभी सदस्य अगर रिश्तेदारी जा रहे हैं तो एक लोग रुक जाइये, चोरों ने मचा रखा है आतंक
Tags
# अपराध
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
अपराध
Labels:
अपराध
