समोसे की वजह से फिर मार दी गयी गोली, युवक घायल - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 23 मार्च 2018

समोसे की वजह से फिर मार दी गयी गोली, युवक घायल

घायल युवक
लालगंज में सगरा सुंदरपुर क्षेत्र  के अपराधियों ने लालगंज के आस पास के क्षेत्र में तबाही मचा रखी है। प्रतापगढ़ में अब अपराधी गरीब मेहनत मजदूरी करने वालों को भी नहीं बक्श रहे हैं। बाजार से समोसा बेचकर घर जा रहे एक युवक को उसी के गांव के करीब नहर पर गोली मार दी गयी। यह गोली युवक के होंठ पर लग गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया उसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


जेठवारा इलाके के दुर्गागंज का रहने वाला शिवलाल पुत्र महरानीदीन उम्र 28 वर्ष यह अपने जीजा के घर लालगंज इलाके के धधुआ गाजन में रहता है और समोसा-पकौडी़ बेचने का कार्य करता है। गुरुवार दोपहर उसकी दुकान पर आए दो युवकों ने पहले समोसा खाया और इसके बाद पैसे के लेनदेन में झगड़ा करने लगे देखते ही देखते देख लेने की धमकी दी।  गुरुवार को ही रात करीब आठ बजे  जब दुकानदार समोसा बेचकर ठेला ठकेलते हुए घर जा रहा था तभी उसी के गांव की नहर पर दोनों युवक आये और सूनसान जगह देख गोली मार दी।  हड़बड़ाहट में गोली दुकानदार के ओंठ की छीरते हुए फंस गई। अचानक हुए हमले से आवाज सुन स्थानीय लोग घायल युवक को सीएचसी लालगंज ले गए। डॉक्टरों ने स्थित गम्भीर देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
    लालगंज थाना प्रभारी ने बताया कि दो युवकों को नामजद के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गयी है। जल्द ही ये दोनों सलाखों के पीछे होंगे।