स्वाती सिंह की छवि एक दबंग महिला के तौर पर बनती जा रही है और इसी का फायदा या कहिए एक सहारा प्रतापगढ़ के छोटे और उभरते भाजपा के नेताओं को मिला हुआ है । इन नेताओं की लगभग हर बड़ी जिले स्तर की समस्याओं को मंत्री स्वाती सिंह फ़ोन के माध्यम से ही सुलझा देती हैं। कई लोग दबे जुबान में यह भी कहते हैं कि मंत्री मोती सिंह और सांसद हरिबंश जी से ज्यादा कार्य और सहयोग भाजपाइयों का प्रतापगढ़ की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह ने किया है। लेकिन प्रतापगढ़ को विकास के रास्ते पर ले जाने और कानून व्यवस्था को सुधारने में इनका कोई रोल नहीं नजर आ रहा है। यदि प्रतापगढ़ के विकास के लिए कुछ बेहतर कर देंगीं तो इनका कद प्रतापगढ़ में और बेहतरीन हो सकता है। फिलहाल इन्हीं कार्यों को पूरा करने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को एक सुसंगठित मांग रखनी चाहिये। आज यह अच्छा मौका है क्योंकि उत्तर प्रदेश की यही मंत्री आ रही हैं प्रतापगढ़।
एन.आर.आई., बाढ़ नियंत्रण, कृषि निर्यात, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण तथा जनपद प्रतापगढ़ की प्रभारी मंत्री व दबंग महिला स्वाती सिंह आज लखनऊ से प्रस्थान कर दोपहर 10.30 बजे निरीक्षण भवन, लो.नि.वि. लालगंज आएंगी जहां पर मण्डल पदाधिकारीगण और भाजपा लालगंज के कार्यकर्ता साथ बैठक करेंगे। यह बैठक इसीलिए महत्वपूर्ण है क्यों कि स्वाती सिंह के पूर्ण समर्थन के बाद भी नागेश प्रताप सिंह(छोटे सरकार) और रमेश प्रताप सिंह पूर्व प्रमुख लालगंज को अभी अभी हुए लालगंज ब्लॉक प्रमुखी चुनाव में कांग्रेस के राज्यसभा सासंद प्रमोद तिवारी द्वारा समर्थित प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह से चुनाव हार गए थे। इस समय लालगंज में राजनीति रंजिश अपने चरम पर है और इसी को अपने पक्ष में वोट के रूप में और मज़बूत करने का प्रयास किया जा सकता है। मंत्री स्वाती सिंह लालगंज से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 पर निरीक्षण भवन, लो.नि.वि., प्रतापगढ़ पहुंचेंगी।जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं से बैठक कर दोपहर 1.15 बजे मंत्री प्रेसवार्ता हादीहाल तुलसीसदन में करेंगी।
शनिवार, 24 मार्च 2018
Home
राजनीति
प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह का आगमन आज, छोटे भाजपा नेताओं का तगड़ा सपोर्ट करती हैं प्रतापगढ़ की प्रभारी मंत्री
प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह का आगमन आज, छोटे भाजपा नेताओं का तगड़ा सपोर्ट करती हैं प्रतापगढ़ की प्रभारी मंत्री
Tags
# राजनीति
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
राजनीति
Labels:
राजनीति
