लोक कल्याण मेले का तहसील रानीगंज में किया गया आयोजन - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 10 अप्रैल 2018

लोक कल्याण मेले का तहसील रानीगंज में किया गया आयोजन



प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर तहसील रानीगंज सभागार में तहसील स्तरीय लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारम्भ नायब तहसीलदार वीरपाल सिंह ने किया। इस दौरान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर ‘‘एक साल नई मिशाल’’ सरकार की उपलब्धियों से सम्बन्धित सूचना विभाग द्वारा पुस्तक का वितरण आमजन मानस में किया गया। लोक कल्याण मेले में 15 विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल प्रदर्शनी का अवलोकन नायब तहसीलदार द्वारा किया गया। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग लखनऊ द्वारा भेजी गयी एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का वृहद प्रचार प्रसार भी जनता के बीच किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार वीरपाल सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि जन-जन का विकास करना प्रदेश सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित के लिये अनेक प्रकार की योजनायें प्रारम्भ की गयी है। लोक कल्याण मेले में जिन विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगायी है उनमें सूचना विभाग, कौशल विकास मिशन, सेवायोजन, स्वास्थ्य विभाग, यू0पी0 नेडा, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, श्रम विभाग आदि के नाम सम्मिलित है। 

इसी क्रम में विकास खण्ड शिवगढ़ में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं पर खण्ड विकास अधिकारी विकास शुक्ला द्वारा उपस्थित जन समूह को जानकारी दी गयी।