9
उपजिलाधिकारी सदर ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि तहसील सदर के सामयिक संग्रह अमीन/अनुसेवकों की वरिष्ठता सूची में अंकित ऐसे सामयिक संग्रह अमीन/अनुसेवक जिनकी जन्मतिथि एवं शैक्षिक योग्यता वरिष्ठता सूची में अंकित नही है वे 15 दिवस के भीतर अपने जन्मतिथि एवं शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र तथा इस आशय के प्रमाण कि तत्समय सामयिक संग्रह अमीन/अनुसेवक के पदों पर आप लोग ही कार्यरत रहे है। सहित संग्रम अनुभाग तहसील सदर में उपस्थित होकर वरिष्ठता सूची में अपनी जन्मतिथि एवं शैक्षिक योग्यता अंकित करायें। निर्धारित अवधि में यदि आप द्वारा उपरोक्त सूचनायें उपलब्ध नही करायी जाती है तो आपका नाम वरिष्ठता सूची में सम्मिलित न करते हुये वरिष्ठता सूची को अन्तिम रूप दे दिया जायेगा। इस प्रक्रिया में आपकी किसी भी क्षति के लिये जिला प्रशासन उत्तरदायी न होगा।
मंगलवार, 10 अप्रैल 2018
Home
आपन प्रतापगढ़
तहसील सदर के सामयिक संग्रह अमीन- अनुसेवक अपनी जन्मतिथि एवं शैक्षिक योग्यता करायें अंकित
तहसील सदर के सामयिक संग्रह अमीन- अनुसेवक अपनी जन्मतिथि एवं शैक्षिक योग्यता करायें अंकित
Tags
# आपन प्रतापगढ़
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
आपन प्रतापगढ़
Labels:
आपन प्रतापगढ़
