पट्टी एवं मंगरौरा में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में दी गयी प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 5 अप्रैल 2018

पट्टी एवं मंगरौरा में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में दी गयी प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी



प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज विकास खण्ड स्तरीय पट्टी एवं मंगरौरा के सभागार में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग उ0प्र0, लखनऊ द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ‘‘एक साल नई मिशाल’’ ‘‘हुआ विकास बढ़ा विकास’’ का जनसामान्य में वितरण कराया गया। इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा भेजी गयी एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से परिवहन विभाग तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी लाभार्थी परख योजना का भी प्रचार प्रसार कराया गया। विकास खण्ड पट्टी में लाभार्थी सम्मेलन के अवसर पर ब्लाक प्रमुख पट्टी राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि जनपद में विकास के कार्य तेजी के साथ हो रहे है। उन्होने कहा कि ग्राम प्रधान जागरूक हो रहे है और अपने ग्राम पंचायतों में विकास के कार्यो को अच्छी तरीके से करा रहे है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अब प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को दो जोड़ी निःशुल्क यूनिफार्म उपलब्ध कराये जाते है इसके अतिरिक्त गर्म स्वेटर एवं मोजे उपलब्ध कराये जा चुके है तथा बच्चों को मिड-डे-मील की सुविधा प्रदान की जा रही है। विकास खण्ड में शौचालय का निर्माण का कराया जा रहा जिससे गांवों को ओ0डी0एफ0 घोषित किया जा सके। प्रदेश सरकार द्वारा सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्राम प्रधान के माध्यम से लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। लाभार्थी सम्मेलन के अन्तर्गज आज पेंशन, प्रधानमंत्री आवास तथा सामूहिक विवाह से सम्बन्धित लाभार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी पट्टी आर0पी0 सिंह, ए0डी0ओ0 पंचायत मंगरू सिंह अन्य लाभार्थी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार विकास खण्ड मंगरौरा में भी लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया। लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख कंचन वर्मा ने किया। ब्लाक प्रमुख ने वहां पर उपस्थित लाभार्थियों को योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायी। इस अवसर पर शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, आंगनबाड़ी, पंचायती राज विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। ब्लाक परिसर में सभी विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गयी थी। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी मंगरौरा सुरेन्द्र बहादुर सिंह के द्वारा संचालन किया गया। लाभार्थी सम्मेलन में खण्ड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र के गणमान्य  नागरिक महिला एवं पुरूष सब लोग उपस्थित थे।