जिलाधिकारी ने गोद लिये ग्राम बड़नपुर में आरोग्य शिविर का किया शुभारम्भ - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 5 अप्रैल 2018

जिलाधिकारी ने गोद लिये ग्राम बड़नपुर में आरोग्य शिविर का किया शुभारम्भ




प्रदेश सरकार द्वारा राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत आज से प्रारम्भ हो रहे आरोग्य शिविर का जिलाधिकारी ने गोद लिये ग्राम बड़नपुर में इसका शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत जनपद के गोद लिये 100 ग्रामां में आरोग्य शिविर का आयोजन होना है आज जनपद के समस्त विकास खण्डों के गोद लिये एक ग्राम में इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा रहा है। आरोग्य शिविर में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन करके कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों में से गम्भीर अति कुपोषित बच्चों की पहचान की जायेगी। बड़नपुर ग्रामसभा में 0 से 5 वर्ष के बीच मे 177 बच्चे है जिसमें 14 बच्चे पीले कार्ड धारक और 02 बच्चे लाल कार्ड धारक है जो अतिकुपोषित की श्रेणी में है। अति कुपोषित की श्रेणी में जो बच्चे है उनके ईलाज हेतु उन्हें पोषण पुर्नवास केन्द्र के लिये भेजा जायेगा। उन्होने यह भी बताया कि आरोग्य शिविर में मेडिकल टीम द्वारा समस्त गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच, हिमोग्लोबिन एवं ब्लड प्रेशर की भी जांच की जा रही है। हाईरिस्क प्रेगनेन्सी की पहचान की जायेगी तथा उनका उपचार किया जायेगा।
आरोग्य शिविर में मेरी सहेली योजना के अन्तर्गत किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य व स्वच्छता के विषय में भी उनको जानकारी दी गयी। प्रारम्भ में जिला कार्यक्रम अधिकारी सन्तोष कुमार श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी एवं अन्य ग्रामवासियों का स्वागत किये तथा आरोग्य शिविर के आयोजन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री शशिकान्त पाण्डेय, बाल विकास  परियोजना अधिकारी नवीनचन्द्र यादव, ग्राम प्रधान अशोक सिंह सहित अन्य ग्रामीणवासी उपस्थित रहे।